लिएंडर पेस लेंगे सन्यास

भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने ऐलान किया कि वे अगले साल 2020 में खेल से सन्यास ले लेंगे। 46 वर्षीय पेस ने भारत के लिए 1991 से खेलना शुरु किया था। उन्होंने अपने 29 साल के टेनिस करियर में कई उपलब्धियाँ हासिल की। इस दौरान उन्होंने 18 खिताब अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने 1996 में अटलांटा ओलंपिक्स में युगल खिताब में कांस्य पदक जीता था। पेस को 1996-97 में राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार मिला था।