लगातार दूसरी बार बने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) लगातार दूसरी बार गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज (28/03/2022) मुख्यमंत्री पद (chief minister post) की शपथ ली है। उनके साथ 8 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और अन्य बड़े नेता भी मौजूद थे। हाल में हुए राज्य के चुनाव में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल की, जो 40 सदस्यीय सदन में बहुमत से एक कम है। तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (mgp) के दो विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) समेत कई नेता शामिल हुए। सावंत ने कोंकणी भाषा में शपथ ग्रहण की।