रजनीकांत किए जाएँगे सम्मानित

भारत सरकार में केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मशहूर अभिनेता रजनीकांत को सम्मानित करने का ऐलान किया है। भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर दक्षिण भारत के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत को विशेष ऑइकन अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा। रजनीकांत ने इस सम्मान के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।