उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का शुक्रवार को अंतिम कार्य दिवस था। अपने कार्यकाल में उन्होंने बहुत ही महत्वपूर्ण फैसले दिए, जिसके लिए उन्हें याद रखा जाएगा। उन्होंने सिर्फ पाँच मिनट न्यायालय में व्यतीत किए और 10 सूचीबद्ध मामलों में नोटिस जारी कर सब का आभार व्यक्त किया। देश के 47वें मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े होंगे, जो 18 नवंबर को शपथ लेंगे।