मुलायम ने मनाया जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है। अपने 81वें जन्मदिन पर उन्होंने 81 किलो का लड्डू काटा। इस मौके पर उनके बेटे अखिलेश यादव समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दी हैं।