मिल गया विक्रम लैंडर

भारतीय अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 के साथ गए विक्रम लैंडर का पता चल गया है। काफी दिनों की खोजबीन के बाद आखिरकार भारतीय इंजीनियर शन्मुग सुब्रमण्यम ने विक्रम लैंडर का मलबा ढूंढ़ लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी कुछ तस्वीरों के आधार पर इकट्ठा की। ये तस्वीरें नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर द्वारा जारी की गईं थीं। सुब्रमण्यम की इस खोज की नासा ने भी पुष्टि की है।