
भारत सरकार ने मलेशिया पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। मलेशिया से भारत को मिलने वाले रिफांइड पाम तेल और पामोलिन के आयात पर भारत ने प्रतिबंध लगा दिया है। मलेशिया से पाम तेल और पामोलिन के आयात पर रोक लगने के बाद इंडोनेशिया को काफी फायदा होगा, क्योंकि इंडोनेशिया भारत के लिए पामोलिन का मुख्य निर्यातक देश है। सूत्रों के अनुसार, यह सारा मामला मलेशिया द्वारा भारत के आंतरिक मसलों जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ भारत सरकार की कड़ी आलोचना का प्रतिरोधक जवाब है।