मनु और इलावेनिल का स्वर्ण पदक पर कब्जा

भारत की मनु भाकर और इलावेनिल वालारिवान ने आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते हैं। इन दो स्वर्णिम सफलताओं के साथ भारतीय शूटरों ने अपने लिए दिन को यादगार बना लिया। 17 वर्ष की मनु भाकर ने जूनियर विश्व रिकार्ड के साथ 244.7 का स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। इलावेनिल ने 250.8 स्कोर करके ताइवान की लिनयिंग शिन को पछाड़ा। भारत की यशस्विनी सिंह देसवाल इवेंट में छठे स्थान पर रही।