भाजपा के पूर्व विधायक सेंगर दोषी

उन्नाव रेप कांड के आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आज दिल्ली की तीस हजारी जिला न्यायालय ने दोषी करार दे दिया है। सेंगर पर आरोप है कि उन्होंने 2017 में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया था। न्यायालय ने मुख्य आरोपी सेंगर को पोक्सो कानून के तहत दोषी माना है और दूसरे आरोपी शशि सिंह को सभी आरोपों से मुक्त करते हुए रिहा कर दिया है। अब बुधवार को न्यायालय सेंगर की सजा का ऐलान कर सकता है।