
आज क्रिसमस का त्यौहार पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड़ भी इससे पीछे नहीं है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर कई फिल्मी हस्तियों ने पार्टी की रौनक बढ़ाई। दूसरी तरफ सैफ-करीना के घर पर भी क्रिसमस की पार्टी आयोजित की गई। उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करके प्रशंसकों को शुभकामनाएँ दी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री मौनी राय ने बच्चों के साथ मिलकर क्रिसमस का जश्न मनाया।