बेअंत सिंह के हत्यारे की सजा बदली

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में सम्मिलित बलवंत सिंह राजोआना की फाँसी की सजा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया है। गुरू नानक देव जी की 550वीं जयंती के मौके पर बलवंत की सजा में यह बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि बलवंत को 2007 में फाँसी की सजा दी गई थी।