‘बुलबुल’ ने मचाया कोहराम  

बंगाल की खाड़ी से उठे ‘बुलबुल’ तूफान ने पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में खतरनाक तबाही मचाई है। इससे उड़ीसा राज्य भी प्रभावित हुआ है। पश्चिम बंगाल में हतानिया दौनिया नदी पर बने दो पुल गिर गए है। अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि इस चक्रवात के राज्य के तट से टकराने पर वायु गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार हुआ है।