
बिहार (BIHAR) के पश्चिम चंपारण जिले (West Champaran District) के चौतरवा थाना क्षेत्र (West Champaran District) में एक कार अनियंत्रित कार घर में घुस गई। कार ने घर में मौजूद 7 लोगों को रौंद दिया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ की और सड़क पर प्रदर्शन किया। चौटरवा के थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति इतनी तेज थी कि सात लोगों को रौंदते हुए घर में जा घुसी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नीरज (7), करिश्मा (8) और मतीसरा (55) के रूप में की गई है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।