
मुंबई, भारी बारिश से मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पानी भरने से सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।शुक्रवार को बारिश के चलते नगरआयुक्त ने स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए तो कई फ्लाइट्स के आने और जाने में भी आधे घंटे की देरी हो रही थी। ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रेन के पहिए भी जाम रहे। रेलवे ट्रैक पर गुरुवार रात को ही पानी भर गया था।
लोकल के अलावा मुंबई में कई पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं चल सकीं। जानकारी के मुताबिक लोकल ट्रेनें शुक्रवार सुबह तक अंधेरी तक ही चल रही थीं। कल्याण जंक्शन से लौट रही ट्रेनें और सीएसटी की ओर जा रही ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे घरों से बाहर न निकलें। दोपहर 2.30 बजे हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है। निचले इलाकों में गुरुवार को ही काफी पानी भर गया था।