ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली से इंसान के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हर व्यक्ति की हथेली अलग होती है। जिन लोगों की हथेली छोटी होती है, वे दिन में भी सपने देखते हैं। ऐसे लोग परिश्रम करने के बजाए योजना बनाने में अपना समय खराब करते हैं, जिससे सफलता देर से मिलती है। बड़ी हथेली वाले अधिक समझदार होते हैं और अपना काम जिम्मेदारी से करते हैं। ऐसे लोग अच्छे व्यापारी, विक्रेता, बड़े अधिकारी और वकील होते हैं। अधिक बड़ी हथेली वाले व्यक्ति अपने क्षेत्र के शीर्ष शिखर पर विराजमान होते हैं। वे जो भी काम हाथ में लेते हैं उसे हर हाल में पूरा करते हैं। ऐसे लोग संकटों से घबराते नहीं, बल्कि उनका डटकर मुकाबला करते हैं।