फिर महंगे हुए पेट्रोल और डीजल के दाम  

आज एक बार फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दामों में 5 पैसे जबकि चेन्नई में 6 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई हैं। इन बढ़े दामों के बाद अब दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: ₹74.68, 77.34, 80.34 और 77.64 प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 10 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। अब दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत क्रमश: ₹67.09, 69.50, 70.39 और 70.93 प्रति लीटर हो गई है।