अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड़ से लेकर हॉलीवुड़ तक का सफर तय कर चुकी हैं। वे एक बार फिर हिंदी सिनेमा में दिखाई देंगी। प्रियंका ‘द स्काई इज पिंक’ के बाद इसी फिल्म के सह-निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एक और नई फिल्म में काम कर रही हैं। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। कुछ समय पहले यही बातें फैल रहीं थीं कि प्रियंका चोपड़ा अब हिंदी सिनेमा को अलविदा कहने जा रही हैं। तो, उन लोगों के लिए यह एक बड़ी खबर है कि प्रियंका का अभी हिंदी सिनेमा को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।