प्रसिद्ध लेखक गंगा प्रसाद विमल का निधन

हिंदी के मशहूर लेखक गंगा प्रसाद विमल की श्रीलंका में सड़क हादसे में मौत हो गई। श्रीलंका पुलिस के अनुसार, उनके साथ दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। 80 वर्षीय विमल जी जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में शिक्षक भी रह चुके हैं। उनका जन्म उत्तराखंड के उत्तराकाशी में 3 जून 1939 को हुआ था। वे एक महान कवि, उपन्यासकार, कहानीकार और अनुवादक भी थे। उन्होंने 20 से अधिक किताबों को रचा, जिनमें प्रेमचंद के ऊपर लिखी गई किताब भी शामिल है।