प्रदर्शनकारियों को मिला नोटिस

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इसके चलते लखनऊ जिला प्रशासन ने करीब 100 लोगों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है। नोटिस के तहत उन्हें 7 दिन के अंदर अपने आपको बेकसूर साबित करना होगा। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कई लोगों को यह नोटिस जारी किया गया है।