प्रज्ञा की सलाहकार समिति से छुट्टी

बुधवार को भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर देश भर में बवाल मच गया। बात की गंभीरता को समझते हुए भाजपा ने प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से हटा दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं। हम गोडसे को देशभक्त कहने की निंदा करते हैं।