पँजाब और केरल का भी इंकार

सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून को पूरे देश में लागू करने का ऐलान किया था। इसके विरोध में पूरे देश में जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले ही इसे अपने राज्य में लागू करने से इंकार कर दिया था। वहीं, अब पँजाब और केरल सरकार ने भी इस कानून का विरोध करते हुए अपने राज्य में लागू करने से मना कर दिया है। पँजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह कानून मूल संविधान के खिलाफ है। दूसरी तरफ केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि यह कानून देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिश है।