नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदर्शन जारी

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में जगह-जगह उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। इस कानून के विरोध में दिल्ली में जेएनयू के छात्रों ने भारी प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों रेल यातायात को रोक दिया। वहीं, पूर्वी भारत में नागालैंड में नागा छात्रों के समूह ने इस कानून का विरोध करते हुए राज्य के कई स्थानों पर प्रदर्शन किया और राज्य के विद्यालयों और बाजारों को बंद रखा। दूसरी तरफ गुवाहाटी में आज पुलिस कर्फ्यू में करीब 7 घंटे की राहत देगी। समूचा भारत इस समय आग में जल रहा है।