
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन पर शिवसेना नेता संजय राउत हैरान हैं। उन्होंने कहा कि कल रात 9 बजे तक अजित पवार हमारे साथ बैठक कर रहे थे। लेकिन कुछ समय बाद वे अचानक बैठक से गायब हो गए। पूरी बैठक के दौरान उन्होंने हमारे से नजरें तक नहीं मिलांई। हमें तभी से कुछ शक हो गया था। उन्होंने हमें धोखा दिया।