देवेंद्र फड़णवीस को समन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को नागपुर की एक स्थानीय न्यायालय ने समन जारी किया है। दरअसल, फड़णवीस के खिलाफ 1996 से 1998 के दौरान जालसाजी तथा धोखाधड़ी के दो मामलों में केस दर्ज हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में दर्ज नहीं कराई। इसी कारण गुरुवार को नागपुर पुलिस ने उन्हें न्यायालय का समन सौंप दिया। बता दें कि, फड़णवीस नागपुर से भाजपा के विधायक हैं।