दूर करें शरीर की कमजोरी

बदलते खान-पान और बिगड़ती दिनचर्या के कारण कई लोग शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। शारीरिक कमजोरी लगातार बने रहने से शरीर की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ने लगता है। इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी काम करना कम कर देती है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कुछ घरेलू नुस्खे जिसे अपनाकर आप शारीरिक परेशानियों से मुक्त हो सकते हैं-

  • सुबह केले के सेवन से आपके शरीर की थकान दूर होती है। केला आपके शरीर को मोटा और पुष्ट बनाता है।
  • आंवला भी सेहत के लिए लाभदायक होता है। आंवले को शहद के साथ खाएं। ऐसा करने से यौन बल बढ़ेगा।
  • घी हर प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप शरीर में कमजोरी महसूस करते हैं तो आप घी को सेवन करें।
  • मुनक्का खाने से पेट के रोग दूर होते हैं तथा शरीर में खून और वीर्य बढ़ जाता है। अगर आप मुनक्के को भिगो कर सेवन करते हैं तो इससे जल्द से जल्द लाभ मिलता है।

तो ये थीं कुछ जरूरी बातें, जिन से आप फायदा उठा सकते हैं।