दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ देशभर मे हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं भारत की राजधानी दिल्ली में भी जगह-जगह प्रदर्शन हुए। इस कारण 21 मैट्रों स्टेशनों को भी बंद करना पड़ा। शाम होते-होते इस प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में जगह-जगह तोड़-फोड़ की घटनाएँ हुईं। दरियागंज थाने के बाहर खड़ी एक कार को आग भी लगा दी गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी तथा लाठीचार्ज भी किया। तोड़फोड़ के संबंध में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।