दिल्ली में आज भी हो सकता है विरोध-प्रदर्शन

देश की राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर विरोध-प्रदर्शनों का दौर थम नहीं रहा है। कल हुए भारी प्रदर्शन के बाद आज भी दिल्ली में विरोध होने की संभावना है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के भारी इंतजाम किए हैं। इससे पहले कल कई जगहों पर भारी संख्या में प्रदर्शन हुआ। 21 मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा। 30 से अधिक विमान सेवाएँ रद्द हो गईं, तो दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इन प्रदर्शनों की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।