भारत की राजधानी दिल्ली में रानी झांसी रोड पर स्थित अनाज मंडी के पास रविवार सुबह एक कारखाने में भीषण आग लग गई। इस आग में 43 मजदूरों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। दिल्ली पुलिस ने कारवाई करते हुए कारखाने के मालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 10 लाख तथा घायलों को 1 लाख मुआवजे की घोषणा की है।