त्रिपुरा के गोमती जिले में भीषण सड़क हादसा, 4 भाजपा नेता की मौत

दक्षिणी त्रिपुरा (South Tripura) के गोमती जिले (Gomti district) में भीषण सड़क हादसा (Severe road accident) हो गया है। यह हादसा वाहन के पलटने से हुआ है। इसमें तीन महिलाओं सहित कम से कम चार भाजपा नेताओं (BJP leaders) की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल भी हुए। पुलिस ने इसकी जानकारी आज दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं संग तीन महिला व एक पुरूष मैक्सी ट्रक में सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे। तभी अचानक नियंत्रण खो देने से गाड़ी पलट गई। यह हादसा कल रात को चेलागंग में हुए है। गंभीर रूप से घायल हुए आठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।