डॉ. कफील खान भी गिरफ्तार

देश के प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में विवादित भाषण देने के आरोप में गोरखपुर के डॉ. कफील खान की कई दिनों से तलाश थी। बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को बड़ी कामयाबी मिली। उसने कफील को मुंबई से गिरफ़्तार कर लिया। कफील पर कई धाराओं में मामले दर्ज थे। वह 2017 में गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 60 बच्चों की मौत के बाद खबरों में आया था। उस वक्त वह उस अस्पताल में वॉर्ड अधीक्षक था। इस मामले में कफील पर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।