झारखंड़ में कांग्रेस गठबंधन आगे

आज झारखंड़ विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरु हो गई है। कुल 81 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें कांग्रेस गठबंधन 40 पर आगे चल रहा है, जबकि भाजपा 31 पर आगे चल रही है। बहुमत के लिए 41 सीटें चाहिए। कांग्रेस का झारखंड़ मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता (राजद) के साथ गठबंधन है। इसी तरह भाजपा को झारखंड़ विकास मोर्चा और आल झारखंड़ स्टूड़ेंटस यूनियन (आजसू) का सहयोग प्राप्त है।