जेएनयू हिंसा में व्हाट्सएप्प ग्रुप भी

कल हुए जेएनयू हिंसा के खुलासे में दिल्ली पुलिस ने ‘यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट’ नामक एक व्हाट्सएप्प ग्रुप के शामिल होने की जानकारी भी दी थी। इसमें कुल 60 सदस्य शामिल थे, जिनमें से जेएनयू के 37 लोगों की पहचान हो गई है। इसके अलावा 10 ऐसे भी हैं, जिनका जेएनयू से कोई ताल्लुक नहीं था। वहीं, जाँच दल का मानना है कि हमलावरों को जेएनयू के कुछ छात्रों ने ही परिसर में घुसने की मदद की थी। इसमें जेएनयू के सुरक्षा कर्मी भी संदेह के घेरे में हैं।