
आज शुक्रवार का दिन है। ज़ामा मस्जिद पर भारी संख्या में मुस्लिम जुम्मे की नमाज़ अता करने पहुँचे। नमाज़ के बाद लोगों ने अपना विरोध-प्रदर्शन शुरु कर दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद भी लोग हटने को तैयार नहीं हो रहे है। भीड़ का हुज़ूम बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, आज सुबह इसी इलाके से गिरफ्तार किए गए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद पुलिस की गिरफ्त से भाग निकले हैं।