जर्मनी को पीछे छोड़ेगा भारत!

भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय आर्थिक मंदी से जूझ रही है। ऐसे में  अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर आई है। ब्रिटेन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है भारत 2026 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 तक भारत ₹5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था को हासिल कर लेगा। भारत सरकार ने देश को 2024 तक ही ₹5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि 2034 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।