आए दिन जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी होती रहती है। आज सुबह भी पाकिस्तान ने ऐसी ही गोलीबारी की। यह घटना पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में हुई। पाकिस्तान के सैनिकों ने भारतीय सीमा पर हमला बोल दिया। भारत ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में 2 भारतीय जवान शहीद हो गए तथा दो जवान घायल भी हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।