छोटी- छोटी चीजों के बड़े प्रभाव

क्या आपने कभी सोचा है कि घर की छोटी-छोटी चीजें आपके जीवन पर कितना प्रभाव डालती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में, जैसे- झाड़ू का अनादर करना, पैर लगाना, फेंक देना और टूटी झाड़ू रखना घर की आर्थिक स्थिति को खराब करता है। झाड़ू को घर में छुपा कर रखना चाहिए। सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। इसी तरह कैंची घर के रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कैंची को कपड़े या कागज में लपेट कर रखने से घर में रिश्ते बेहतर बने रहते हैं।इसके अलावा चाकू को हमेशा किचन में उल्टा करके रखना चाहिए, धार वाला हिस्सा नीचे रहना चाहिए। जंग लगे हुए चाकू को भी घर में नहीं रखना चाहिए। घर में पायदान हमेशा साफ-सुथरा रखें। रोज सुबह इसको साफ करके ईश्वर से आगमन की प्रार्थना करें। अपने घर में हमें इन छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना चाहिए।