छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूँजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब एक नया प्रयोग होने जा रहा है। गुरुवार को यहाँ पर एक बड़ा फैसला लिया गया। अब हर बार सत्र शुरु होने के पहले दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के बाद यहाँ के राजगीत ‘अरपा पैरी के धार’ को भी बजाया जाएगा।