महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना का परचम, हरियाणा में असमंजस

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन ने  कुल 288 सीटों में से 161 सीटें जीत कर बहुमत प्राप्त कर लिया है। भाजपा ने 105 और उसके गठबंधक शिवसेना ने 56 सीटें जीतीं। दूसरी ओर, एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं।

हरियाणा में कुल 90 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा के खाते में 40 और कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आईं। किसी भी दल को बहुमत हासिल नहीं हुआ है।