चंद्र ग्रह के प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्र ग्रह इंसान के जीवन पर बहुत असर डालता है। चंद्रमा के प्रभाव में पानी होता है और इंसान के शरीर में भी 70% पानी होता है। इसलिए चंद्र ग्रह इंसानी जीवन पर प्रभाव अवश्य डालता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रह के बारे में। चंद्र ग्रह अगर कमजोर है, तो आपको आँखों से संबंधित समस्या, खराब पाचन तंत्र, खराब प्रजनन शक्ति, बुद्धि भ्रष्ट और लंबे समय तक बुखार रह सकता है। अन्य ग्रहों के साथ मिलकर चंद्र ग्रह अच्छी स्थिति में व्यक्ति को लाभ प्रदान करता है, तो वहीं बुरी स्थिति में अशुभ फल देता है। आप चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए स्टोन, पर्ल या ताबीज़ धारण कर सकते हैं। कोई भी उपाय करने से पहले किसी ज्योतिषी से जरूर सलाह लें।