गणतंत्र दिवस परेड से कुछ झांकियाँ गायब

इस बार 26 जनवरी की परेड में पश्चिम बंगाल की झांकी शामिल नहीं होगी। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की चयन समिति ने कुछ वजहों से झांकी को परेड में शामिल होने की अनुमित नहीं दी है। अब खबर है कि महाराष्ट्र और केरल की झांकियाँ भी इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। रक्षा मंत्रालय के पास 56 झांकियों का प्रस्ताव आया था, जिनमें से 22 को ही मंजूरी दी गई। इनमें 16 राज्यों, 6 केंद्र शासित प्रदेशों के साथ केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियाँ ही  परेड में शामिल होंगी।