कांग्रेस के पूर्व विधायक (Former Congress MLA) सरदार अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) का निधन हो गया। उनकी उम्र 54 वर्षीय थी बताया जा रहा है वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे लोधि रोड श्मशान घाट पर किया जाना है। अरविंदर 2008 में दिल्ली की देवली विधानसभा क्षेत्र (Deoli Assembly Constituency) से विधायक चुने गए थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पार्टी व उनके नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा , मेरे सहयोगी और मित्र अरविंदर सिंह के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए अथक परिश्रम किया।
वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी उनके निधन पर दुख जताया और कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.श्री बूटा सिंह जी के पुत्र व दिल्ली के पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली जी के आकस्मिक निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।