कलाम का पार्थिव शरीर को दिल्‍ली लाया जा रहा है

मिसाapjkalamइलमैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर गुवाहाटी से दिल्ली लाया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी भी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे।

डॉ कलाम के आवास 10, राजाजी मार्ग पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रामेश्वरम ले जाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। इस मसले पर सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहेंगे। दोनों ही जगहों पर आज देश का हर नागरिक पूर्व राष्ट्रपति को नम आंखों से याद कर रहा है।
‘मिसाइल मैन’ के रूप में लोकप्रिय हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आईआईएम में एक व्याख्यान के दौरान गिर पड़े थे। इसके बाद दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को शिलांग के एक अस्पताल में निधन हो गया था।
वह वर्ष 2002 से 2007 के दौरान राष्ट्रपति रहे। देश के जाने माने वैज्ञानिक कलाम का जन्म 15 अक्तूबर 1931 को तमिलनाडु में हुआ था। मिसाइल मैन कहे जाने वाले कलाम को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया। वह भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। उनके निधन पर देश की तमाम हस्तियों ने शोक का इजहार किया है।