
देश भर में पिछले कुछ समय से हो रहे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के कारण सरकारी और निजी संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है। सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदर्शनकारियों की पहचान कर उन्हें नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा। इसके बाद कर्नाटक सरकार भी ऐसा करने जा रही है। मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने ऐलान किया कि उपद्रवियों के लिए कोई दया नहीं है, उनकी पहचान करके राज्य में हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।