
अगर आपको दुनिया घूमने का शौक है, लेकिन आपका बजट कम है, तो आज हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन से देश हैं, जहाँ पर आप कम पैसे खर्च करके आसानी से अच्छी जगहों का दीदार कर सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं श्रीलंका की, जिसे हर भारतीय जानता ही होगा। वहाँ पर भारत के एक रूपए की कीमत वहाँ के 2.37 रूपए के बराबर है। वहाँ पर आप समुद्री तट और जंगल-पहाड़ का आनंद ले सकते हैं। इसी तरह वियतनाम में भी आप आसानी से सैर सपाटा कर सकते हैं। भारत के एक रूपए की कीमत वियतनाम की मुद्रा 353.80 डोंग के बराबर होती है। वहाँ पर आप स्थानीय खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इनके अलावा आप कंबोड़िया और इंडोनेशिया में भी कम बजट में विदेश घूमने का आनंद उठा सकते हैं।