ऐसे बनाएँ अखरोट की बर्फी

अखरोट को एक बहुत फायदेमंद मेवा माना जाता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन होते हैं। अखरोट की बर्फी भी बनाई जा सकती है, जो एक बहुत आसानी से बनने वाली मिठाई है। आइए, आज हम आपको इसे बनाना सिखाते हैं-

सामग्री…

पिसे हुए अखरोट, चीनी, दूध, दूध पाउड़र, जायफल पाउडर और देशी घी।

विधि…

  • एक कटोरे में दूध, दूध पाउड़र, जायफल पाउडर और चीनी डालकर मिला लें और इस मिश्रण को माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिए पकाएं।
  • अब एक दूसरे कटोरे में पिसे अखरोट और घी को मिला लें। इसको भी 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में पकाएं।
  • एक खाली थाली में घी डालकर इसको चिकना कर लें।
  • दोनों कटोरों वाले मिश्रण को आपस में मिला लें और थाली में 1 घंटे के लिए डाल कर रख दें।
  • 1 घंटे बाद यह मिश्रण जम जाएगा। अब इसके चाकू से छोटे-छोटे (बर्फी जैसे) टुकड़े कर लें।

लीजिए, तैयार है आपकी स्वादिष्ट अखरोट की बर्फी।