एक होंगे दमन व दीव और दादरा व नगर हवेली

दमन व दीव और दादरा व नगर हवेली, दोनों ही भारत के केन्द्र शासित प्रदेश हैं। अब भारत सरकार इन दोनों को मिलाकर एक ही केन्द्र शासित प्रदेश बनाने जा रही है। इसके लिए आने वाले हफ्ते में संसद में एक विधेयक पेश किया जाएगा। इन दोनों के विलय से एक नए केन्द्र शासित प्रदेश का उदय होगा।