
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक के बाद एक नए-नए कारनामे करके दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहा है। अब इसरो गगनयान की तैयारी में जुट गया है। इसके अंतर्गत सबसे पहले दो मिशन बिना किसी इंसान के भेजे जाएंगे। पहला मिशन इस साल दिसंबर में होगा, जिसमें एक महिला रोबोट को गगनयान में बैठाकर अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसरो के वैज्ञानिक सैम दयाल ने बताया कि व्योममित्र नामक एक आधा ह्यूमेनॉयड रोबोट होगा। इसमें मानव शरीर से संबंधित कुछ मशीनें लगी होंगी, जो अंतरिक्ष में जाकर मानव शरीर संरचना में होने वाले बदलावों का अध्ययन करेंगी।