आय कर पर मुख्य न्यायाधीश की चिंता

देश का आम बजट आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। 1 फरवरी को बजट आने से ठीक पहले मुख्य न्यायाधीश  एस.ए.बोबड़े ने एक बड़ा बयान दिया। वे शुक्रवार को आयकर विभाग के एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों पर और अधिक कर नहीं लगाया जाना चाहिए। इस समय देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही खराब दौर से गुजर रही है। उनके इस बयान के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि आय कर में शायद कटौती की जाए।