आज से ‘पानीपत’ सिनेमाघरों में

आज से सिनेमाघरों में ‘पानीपत’ फिल्म प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। फिल्म के निर्देशक आशुतोश गोवारीकर हैं, जिन्हें ऐतिहासिक फिल्मों को बड़े पर्दे पर उतारने में महारत हासिल है। इस फिल्म में पानीपत के तीसरे युद्ध को पर्दे पर दिखाने का प्रयास किया गया है। यह युद्ध मराठाओं और मुगलों के बीच हुआ था। इस फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त हैं। इनके अलावा जीनत अमान और मोहनीश बहल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। सभी ने अच्छा अभिनय किया है। फिल्म में युद्ध के दृश्य काफी भव्यता से दिखाए गए है। संगीत भी अच्छा है। उम्मीद है दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।