आज से गुप्त नवरात्रि शुरु

आज से माघ मास की गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है। एक साल में कुल चार बार नवरात्र आते हैं। नवरात्र दो तरह के होते हैं – मुख्य और गुप्त। इनमें से दो मुख्य नवरात्र चैत्र और आश्विन मास में आते हैं, जबकि दो गुप्त नवरात्र आषाढ़ तथा माघ मास में आते हैं। इस बार यह गुप्त नवरात्र आज 25 जनवरी से शुरु हो कर 3 फरवरी तक चलेंगे। इस गुप्त नवरात्र के बारे में कम लोगों को ही पता है, क्योंकि इसमें गुप्त तरीके से पूजा की जाती है। इसमें देवी माँ की मुख्य रुप से तांत्रिक पूजा का ज्यादा महत्व है।